क्या है रंग-बिरंगे बजरीगर के सेहत का राज़? जानें परफेक्ट डेली डाइट प्लान
बजरीगर (Budgerigar) या बज़ी (Budgie) एक बेहद प्यारा और चंचल पक्षी है, जिसे लोग अपने पालतू पक्षी के रूप में बेहद पसंद करते हैं। इनकी लंबी उम्र और खुशहाल जीवन के लिए सही खानपान बेहद जरूरी होता है। अगर आप भी बजरीगर पाल रहे हैं या पालने की सोच रहे हैं, तो यह जानना ज़रूरी है कि इनके लिए कैसा संतुलित और पोषणयुक्त दैनिक आहार होना चाहिए।
बजरीगर पक्षी का आदर्श दैनिक आहार
बीज
बजरीगर बीज प्रेमी होते हैं। लेकिन केवल बीजों पर निर्भर रहना सही नहीं होता क्योंकि इससे पोषण में कमी हो सकती है।
-
बाजरा (Millet)
-
सूरजमुखी के बीज (Sunflower seeds – सीमित मात्रा में)
-
कनोरी बीज (Canary seeds)
-
फ्लैक्स सीड (अलसी)
ध्यान दें: बीजों की मात्रा सीमित रखें, क्योंकि इनमें वसा अधिक होती है।
फल और सब्जियाँ
हर दिन ताजे फल और सब्जियाँ ज़रूर दें। ये विटामिन्स और मिनरल्स का मुख्य स्रोत होते हैं।
फल
-
सेब (Apple – बिना बीज के)
-
केला
-
अंगूर
-
पपीता
-
नाशपाती
सब्जियाँ
-
गाजर
-
पालक (सप्ताह में 1-2 बार)
-
मटर
-
ब्रोकली
-
शिमला मिर्च
बचें: एवोकाडो, प्याज, लहसुन और चॉकलेट ये ज़हरीले हो सकते हैं।
हरी पत्तेदार घास
बजरीगर प्राकृतिक रूप से घास और पत्तियों को चबाना पसंद करते हैं।
-
हरा धनिया
-
तुलसी के पत्ते
-
गेहूं की घास
कटलबोन और मिनरल ब्लॉक्स
ये पक्षियों को कैल्शियम और खनिज प्रदान करते हैं और उनकी चोंच को भी स्वस्थ रखते हैं।
पानी
-
हर दिन ताजा और साफ पानी दें।
-
गर्मियों में दिन में दो बार पानी बदलें।
कुछ महत्वपूर्ण सुझाव
-
कोई भी नया खाना धीरे-धीरे आहार में शामिल करें।
-
साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
-
किसी भी तरह की गंध, फफूंदी या सड़ी चीज़ें बिल्कुल न दें।
-
हर दिन ताजे फल-सब्जियाँ दें, बासी न दें।
ये भी पढ़ें-
Birds cage cleaning Tips: इस तरह करें पक्षियों के पिंजरे की सफाई
पक्षियों में कितने प्रकार की होती है आंखों की बीमारियां, जानिए लक्षण और उपचार
0 Comment