Rainbow Lorikeet:इंद्रधनुषी लोरीकेट एक बेहद रंग-बिरंगा और सुंदर पक्षी है जो देखने में किसी उड़ते हुए इंद्रधनुष की तरह लगता है। इसकी चमकीली रंगत और चुलबुला स्वभाव इसे पक्षी प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय बनाता है। यह मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया, तस्मानिया और पूर्वी इंडोनेशिया में पाया जाता है।

रंग-बिरंगी पंख

इंद्रधनुषी लोरीकेट के पंखों में नीला, हरा, पीला, लाल और नारंगी रंग के अलग-अलग शेड्स होते हैं। सिर नीला, छाती नारंगी-लाल और पीठ हरे रंग की होती है।यह मध्यम आकार का तोता होता है जिसकी लंबाई लगभग 25 से 30 सेंटीमीटर तक होती है और वजन करीब 130 ग्राम होता है।

शोरगुल वाला होता है इंद्रधनुषी लोरीकेट

यह पक्षी बहुत ही शोरगुल वाला होता है और इसकी आवाज तेज़ और कर्कश होती है। यह अलग-अलग आवाज़ें निकालने में सक्षम होता है और कई बार इंसानों की आवाज़ की नकल भी करता है।

पसंदीदा आहार

लोरीकेट का पसंदीदा आहार फूलों का रस (nectar), पराग (pollen), फल, और कभी-कभी कीड़े होते हैं। इसकी जीभ ब्रश जैसी होती है जो उसे फूलों से रस चूसने में मदद करती है।ये आमतौर पर जोड़े में रहते हैं और अपने घोंसले पेड़ों की खोखलों में बनाते हैं। एक बार में ये 2 अंडे देते हैं, जिनसे 25 दिनों में बच्चे निकलते हैं।

रोचक तथ्य 

  •  इंद्रधनुषी लोरीकेट उड़ते समय बहुत तेज और लहराते हुए उड़ते हैं।
  •  यह पक्षी जोड़े में जीवनभर रहते हैं और एक-दूसरे के साथ बहुत स्नेहपूर्वक व्यवहार करते हैं।
  •  ऑस्ट्रेलिया में इन्हें बगीचों और पार्कों में आसानी से देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें-

Senegal Parrot:ना ज्यादा शोर, ना ज्यादा नखरे, मिलिए दुनिया के सबसे शांत और समझदार तोते से!

बोलने में माशाल्लाह…पक्षियों में सबसे बुद्धिमान, जानें अफ्रीकी ग्रे तोते के बारें में कुछ मजेदार और चौंकाने वाले तथ्य

अगर तोता काटने लगे तो क्या करें? जानिए तोते की काटने की आदत छुड़ाने के आसान और असरदार तरीके