feather plucking in birds
Love Birds Daily Diet:लव बर्ड्स अपनी रंग-बिरंगी सुंदरता और चंचल स्वभाव के कारण दुनियाभर में पालतू पक्षियों के रूप में बेहद पसंद किए जाते हैं। यदि आप भी इनके खुशहाल जीवन की कामना करते हैं, तो उनका सही आहार देना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं लव बर्ड्स के लिए एक संतुलित और पोषण-युक्त डेली डायट क्या होनी चाहिए।
दानेदार आहार
लव बर्ड्स को बाजरा, कंगनी, सूरजमुखी के बीज, तिल और सफेद ज्वार जैसे दानों का मिश्रण दिया जा सकता है। हालांकि सिर्फ बीजों पर निर्भर रहना ठीक नहीं क्योंकि इनमें फैट ज़्यादा होता है।
सुझाव: बीजों का मिश्रण उनके कुल आहार का केवल 40% होना चाहिए।
ताजे फल और सब्जियां (
यह लव बर्ड्स के लिए जरूरी विटामिन और मिनरल्स का स्रोत होते हैं।
फल: सेब, पपीता, केला, अनार, संतरा (छोटे टुकड़ों में)
सब्ज़ियां: पालक, गाजर, लौकी, खीरा, ब्रोकली, बीन्स
सावधानी
-
एवोकाडो, प्याज़ और लहसुन ज़हर समान होते हैं, इन्हें कभी न दें।
-
फल-सब्जियां अच्छी तरह धोकर दें।
दालें और अंकुरित अनाज
अंकुरित मूंग, चना और मटर जैसे अनाज प्रोटीन के अच्छे स्रोत होते हैं। सप्ताह में 2–3 बार इन्हें ज़रूर शामिल करें।
पानी
पानी हमेशा साफ और ताज़ा होना चाहिए। हर दिन पानी बदलें और बर्तन को अच्छी तरह धोएं।
कटलबोन या कैल्शियम ब्लॉक
लव बर्ड्स की हड्डियों और चोंच को मजबूत रखने के लिए कटलबोन ज़रूरी है। इससे उन्हें जरूरी कैल्शियम मिलता है।
घर का बना खाना
उबला हुआ चावल, दाल या रोटी का छोटा टुकड़ा हफ्ते में एक बार दिया जा सकता है। मगर नमक और मसाले बिल्कुल नहीं होने चाहिए।
ये भी पढ़ें-
अगर तोता काटने लगे तो क्या करें? जानिए तोते की काटने की आदत छुड़ाने के आसान और असरदार तरीके
क्या है रंग-बिरंगे बजरीगर के सेहत का राज़? जानें परफेक्ट डेली डाइट प्लान