कबूतर के छोटे बच्चे को खाने में क्या दें? जानें पूरी डिटेल
Pigeon:अगर आपके पास कबूतर का छोटा बच्चा है और आप सोच रहे हैं कि उसे खाने में क्या दिया जाए, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत जरूरी है। कबूतर के बच्चों की देखभाल इंसानों के नवजात शिशु की तरह ही नाजुक होती है। उन्हें सही भोजन और समय पर देखभाल न मिले तो उनकी जान को खतरा हो सकता है।
कबूतर के बच्चों का खान-पान कैसे होता है?
कबूतर के बच्चे जब छोटे होते हैं (0 से 7 दिन तक), तब उन्हें उनके माता-पिता “क्रॉप मिल्क” (Crop Milk) नामक तरल पिलाते हैं। यह एक विशेष प्रकार का दूध होता है, जो कबूतर के गले के पास एक थैली से निकलता है। अगर मां-बाप नहीं हैं या बच्चा अनाथ है, तो आपको खुद उसे बाहर से आहार देना होगा।
1 से 7 दिन तक के कबूतर के बच्चे को क्या खिलाएं?
-
गुनगुना पानी + Cerelac: बच्चों के लिए मिलने वाला चावल या गेहूं वाला Cerelac लें और उसे गुनगुने पानी में घोलें। उसे इंजेक्शन या ड्रॉपर से धीरे-धीरे बच्चे के मुंह के किनारे से पिलाएं।
-
बिना नमक का दलिया का पानी: अच्छी तरह से पकाकर छान लें और पतला करके दें।
-
बेसन या मूंग दाल का पतला पेस्ट: बहुत थोड़ी मात्रा में, वो भी केवल 6-7 दिन बाद देना शुरू करें।
8 से 20 दिन तक के कबूतर के बच्चे को क्या दें?
-
भीगा हुआ चना या मक्का (corn): रातभर पानी में भिगोकर उसे नर्म बना लें और उसे चूसने योग्य बनाकर दें।
-
भीगे हुए बाजरा और ज्वार: ये कबूतरों के लिए पचने में आसान होते हैं। अच्छी तरह से नरम करके चुटकी भर दें।
-
उबले हुए चावल (बिना नमक): नरम करके दें, एक बार में ज्यादा नहीं।
दुनिया की 10 सबसे खास कबूतर नस्लें जिन्हें देखकर आप हैरान रह जाएंगे!
ध्यान देने वाली बातें:
-
बच्चे को कभी भी ज़ोर से खाना ना दें, वरना उसका दम घुट सकता है।
-
खाना हल्का गुनगुना होना चाहिए, ना बहुत गरम और ना ठंडा।
-
हर बार खाने के बाद उसकी चोंच और गर्दन साफ करें।
-
हर 2-3 घंटे के अंतराल पर थोड़ा-थोड़ा खाना दें।
-
कबूतर के बच्चे को गर्माहट की जरूरत होती है, ठंडी जगह ना रखें।
सांभर, चीतल और बार्किंग डियर में क्या अंतर है? जानिए हिरणों की इन तीन खास प्रजातियों के बीच अंतर
0 Comment