Make these changes in the food of bird pigeons in the month of March - Dr Nagender Yadav
मार्च के महीने में पक्षी कबूतरों के लिए कुछ बदलाव करने ररूरी होते है. इस दौरान ठंड धीरे-धीरे खत्म होती है और गर्मी शुरू होने लगती है. कबूतरों के शरीर पर भी इसका असर पड़ता है। अगर इस समय उनके खाने का ध्यान न रखा जाए, तो वे बीमार भी पड़ सकते हैं। इसलिए मार्च में कबूतरों के खाने में कुछ जरूरी बदलाव करना बहुत जरूरी होता है।
क्यों जरूरी है मार्च में कबूतरों का खाना बदलना?
मार्च में तापमान बढ़ने लगता है, जिससे कबूतरों की पाचन शक्ति और शरीर की जरूरतें बदल जाती हैं। भारी और गर्म तासीर वाला दाना उन्हें नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए इस समय हल्का, संतुलित और पोषक आहार देना चाहिए।
कबूतरों को क्या खिलाना चाहिए?
-
मार्च में गेहूं, ज्वार, बाजरा और मक्का का संतुलित मिश्रण देना चाहिए। यह दाना आसानी से पच जाता है और कबूतरों को ऊर्जा भी देता है।
-
कबूतरों को हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी और धनिया थोड़ी मात्रा में देना फायदेमंद होता है। इससे उनकी इम्युनिटी मजबूत होती है।
-
जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है, कबूतरों को ज्यादा पानी की जरूरत होती है। हमेशा साफ और ताजा पानी उपलब्ध रखें।
-
मार्च में कबूतरों को मिनरल मिक्स और विटामिन देना बहुत जरूरी होता है, ताकि उनकी हड्डियां और शरीर मजबूत बना रहे।
खाने में क्या नही देना चाहिए ?
- ज्यादा तेलीय और भारी दाना न दें
- गंदा या बासी खाना बिल्कुल न खिलाएं
- अचानक डाइट में बड़ा बदलाव न करें
- ज्यादा मात्रा में एक ही दाना न दें
जरूरी बाते
- सुबह और शाम ही खाना दें
- दाने की मात्रा संतुलित रखें
- कबूतरों के रहने की जगह साफ रखें
- धूप और हवा का अच्छा इंतजाम करें