तोतों के लिए सबसे अच्छा आहार
Parrot Diet: पालतू तोते (Parrot) की सेहत का सबसे बड़ा आधार उसकी डाइट होती है. अक्सर लोग तोतों को सिर्फ मिर्च या दाना खिलाकर सोचते हैं कि यही पर्याप्त है लेकिन यह आदत आपके तोते को धीरे-धीरे बीमार कर सकती है. अगर आप चाहते हैं कि आपका तोता लंबे समय तक स्वस्थ, एक्टिव और खुश रहे, तो उसकी डेली डाइट संतुलित और पौष्टिक होना बेहद जरूरी है.
तोते की सही डाइट कैसी होनी चाहिए?
एक हेल्दी तोते की डाइट में तीन मुख्य चीजें शामिल होनी चाहिए.
- Seeds (बीज) – लेकिन सीमित मात्रा में
- Fresh Fruits & Vegetables (ताजे फल और सब्जियां)
- Pellets (स्पेशल बर्ड फूड)
रोज़ क्या खिलाएं?
एक डॉक्टर के अनुसार तोते की प्लेट कुछ इस तरह होनी चाहिए:
- 50-60% Pellets – यह सबसे बैलेंस्ड न्यूट्रिशन देता है
- 20-25% ताजी सब्जियां – जैसे गाजर, पालक, ब्रोकली
- 10-15% फल – जैसे सेब, केला, पपीता
- 5-10% Seeds & Nuts – सूरजमुखी के बीज, बादाम (कम मात्रा में)
ध्यान रखें: केवल बीजों पर आधारित डाइट से फैटी लिवर डिजीज का खतरा बढ़ जाता है.
कौन-कौन से फल और सब्जियां फायदेमंद हैं?
तोते के लिए ये चीजें बेहद हेल्दी मानी जाती हैं:
- सेब (बीज निकालकर)
- केला
- अमरूद
- गाजर
- पालक
- शिमला मिर्च
ये विटामिन, मिनरल और फाइबर से भरपूर होती हैं, जो इम्यून सिस्टम मजबूत करती हैं.
इन चीजों से रखें दूर (Toxic Foods)
एक पशु चिकित्सक के अनुसार कुछ चीजें तोते के लिए ज़हर जैसी होती हैं:
- चॉकलेट
- कैफीन (चाय/कॉफी)
- एवोकाडो
- प्याज और लहसुन
- नमक और मसालेदार खाना
इनका सेवन जानलेवा साबित हो सकता है।
पानी भी है बेहद जरूरी
तोते को हमेशा साफ और ताजा पानी दें. दिन में कम से कम 1-2 बार पानी बदलें, क्योंकि गंदा पानी कई बीमारियों का कारण बन सकता है.