summer tips for birds
भारत में गर्मी का तापमान 40°C से ऊपर तक पहुंच जाता है। ऐसे में हमारे पालतू पक्षी हीट स्ट्रेस का शिकार हो सकते हैं. अगर सही देखभाल न की जाए, तो यह उनकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. तो चलिए जानचे हैं कि गर्मियों में पक्षियों को ठंडा और सुरक्षित रखने के आसान तरीके क्या हैं.
- पक्षियों में गर्मी लगने के संकेत (Signs of Heat Stress)
- सांस तेज चलना (Panting)
- पंख फैलाकर बैठना (Wings Spread)
- ज्यादा पानी पीना
- सुस्ती और कमजोरी
- मुंह खुला रखना
ये संकेत दिखें तो तुरंत सावधानी बरतें
पक्षियों को ठंडा रखने के तरीके (Cooling Tips)
1. ठंडी और हवादार जगह रखें
पिंजरे (Cage) को ऐसी जगह रखें जहां अच्छी हवा आती हो
सीधी धूप (Direct Sunlight) से बचाएं
2. हमेशा ताजा पानी दें (Fresh Water)
- दिन में 2–3 बार पानी बदले.
- चाहें तो हल्का ठंडा (Not chilled) पानी दें.
3. बाथ या स्प्रे (Bathing & Mist)
- पक्षियों को नहाने के लिए पानी दें.
- हल्का स्प्रे (Mist Spray) करने से शरीर ठंडा रहता है.
4. हाइड्रेटिंग फूड दें (Hydrating Foods)
- तरबूज (Watermelon).
- खीरा (Cucumber).
- खरबूजा (Muskmelon).
ये शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते.
5. कूलिंग ट्रिक्स अपनाएं
- पिंजरे के पास गीला कपड़ा रखें.
- मिट्टी के बर्तन (Clay Pot) में पानी रखें (Natural Cooling).
6. ओवरक्राउडिंग से बचें
- एक ही पिंजरे में ज्यादा पक्षी न रखें.
- इससे गर्मी और स्ट्रेस दोनों बढ़ते हैं.
क्या न करें?
- बहुत ठंडा पानी (Ice Cold Water) न दें.
- पंखे या AC की सीधी हवा न लगाएं.
- पिंजरे को धूप में न रखें.
Bird Doctor की सलाह
गर्मियों में पक्षियों पर खास ध्यान दें.
दिन के सबसे गर्म समय (12–4 बजे) में अतिरिक्त सावधानी रखें.
अगर पक्षी बेहोश या बहुत कमजोर लगे, तुरंत Vet से संपर्क करें.