अगर तोता काटने लगे तो क्या करें? जानिए तोते की काटने की आदत छुड़ाने के आसान और असरदार तरीके
Parrot:तोता एक बहुत ही प्यारा और समझदार पक्षी होता है, लेकिन कभी-कभी ये आदत डाल लेता है काटने की। कई लोग इस व्यवहार से परेशान हो जाते हैं और सोचते हैं कि क्या अब इसे संभालना मुश्किल हो गया है। लेकिन घबराइए मत! अगर आपका तोता बार-बार काटने लगा है, तो उसके पीछे कुछ खास कारण हो सकते हैं और थोड़ी समझदारी से इस आदत को छुड़वाया जा सकता है।
तोता काटने क्यों लगता है?
-
डर या असुरक्षा की भावना: अगर तोता अपने वातावरण से डर रहा है या उसे आपके किसी व्यवहार से डर लग रहा है, तो वह काट सकता है।
-
अत्यधिक छेड़खानी: बार-बार हाथ लगाना या जबरदस्ती पकड़ना उसे पसंद नहीं होता।
-
बोरियत या मानसिक तनाव: अगर तोते को खेलने, उड़ने या ध्यान देने का मौका नहीं मिलता तो वह फ्रस्ट्रेट होकर काटने लगता है।
-
स्वभाव या उम्र: कुछ तोते किशोर अवस्था (juvenile phase) में ज्यादा चिड़चिड़े हो जाते हैं।
-
बीमारी या शारीरिक तकलीफ: दर्द या बीमारी के कारण भी तोता काट सकता है।
तोते की काटने की आदत कैसे छुड़वाएं?
1. धैर्य रखें और गुस्सा न करें
तोते को डांटना, चिल्लाना या मारना उसकी आदत को और खराब कर सकता है। प्यार और धैर्य से ही वह सुधरेगा।
2. उसकी भाषा समझें
तोते के हावभाव जैसे – पंख फुलाना, आंखों की हरकत, चोंच चलाना – संकेत हो सकते हैं कि वह परेशान है। ऐसे समय उसे अकेला छोड़ दें।
3. धीरे-धीरे संपर्क बढ़ाएं
हर दिन कुछ मिनट उसके पास बैठें, बिना छुए उससे बातें करें। उसे विश्वास दिलाएं कि आप खतरा नहीं हैं।
4. रिवार्ड सिस्टम अपनाएं
जब वह शांत रहे या काटे नहीं, तो उसे उसका पसंदीदा फल या दाना दें। इससे वह सकारात्मक व्यवहार को जोड़ना सीखेगा।
5. अच्छे टॉय और गतिविधियाँ दें
उसे खेलने के लिए रंग-बिरंगे टॉय दें, जैसे लकड़ी के झूले, रस्सियाँ, घंटियाँ आदि। इससे उसका ध्यान बंटेगा और वह कम काटेगा।
6. हाथ पर बैठाने का अभ्यास कराएं
“स्टेप अप” (Step Up) कमांड सिखाएं। धीरे-धीरे उसकी चोंच से डरना बंद करें, लेकिन शुरुआती समय में दस्ताने का प्रयोग कर सकते हैं।
7. बेवजह छेड़खानी बंद करें
जब वह आराम कर रहा हो या खा रहा हो, तो उसे तंग न करें।
8. वेटरनरी जांच कराएं
अगर काटने की आदत अचानक शुरू हुई है, तो डॉक्टर को दिखाएं। हो सकता है कोई अंदरूनी समस्या हो।
क्या न करें:
-
जब तोता काटे तो जोर से रिएक्ट न करें, वरना उसे लगेगा कि यह ध्यान खींचने का तरीका है।
-
उसे पिंजरे में बंद कर देना या अलग-थलग करना उसे और आक्रामक बना सकता है।
-
पुराने जमाने की सज़ा देने की तकनीक जैसे – चोंच दबाना या पानी छिड़कना – बिल्कुल न अपनाएं।
तोता काटने लगे तो उसे गलत न समझें। उसके व्यवहार के पीछे कोई वजह होती है – डर, तनाव या बोरियत। थोड़ी समझदारी, धैर्य और प्यार से आप उसके इस व्यवहार को बदल सकते हैं। याद रखिए, तोते इंसानों जितने ही समझदार होते हैं, बस उन्हें सही दिशा देने की जरूरत होती है।
ये भी पढ़ें-
गर्मियों में कबूतरों को खाने में ज़रूर दें ये 5 दाने, स्वास्थ्य के लिए होता है अमृत समान
पक्षियों के लिए कितने खतरनाक होते हैं माइट्स, जानें कारण, लक्षण और उपचार
0 Comment