बोलने में माशाल्लाह…पक्षियों में सबसे बुद्धिमान, जानें अफ्रीकी ग्रे तोते के बारें में कुछ मजेदार और चौंकाने वाले तथ्य
African Grey Parrot:तोते वैसे तो हर किसी को पसंद होते हैं, लेकिन अफ्रीकी ग्रे तोता (African Grey Parrot) की बात ही कुछ और है। यह तोता सिर्फ रंग में ही नहीं, बल्कि दिमाग और बोलचाल में भी सबसे आगे है। चलिए जानते हैं इस अनोखे पक्षी के बारे में कुछ मजेदार और चौंकाने वाले तथ्य।
तोता नहीं, बुद्धिमान पंडित
अफ्रीकी ग्रे तोते को पक्षियों में सबसे बुद्धिमान माना जाता है। रिसर्च कहती है कि इसकी बुद्धिमत्ता एक 5 साल के बच्चे के बराबर हो सकती है। सोचिए, एक परिंदा जो आपकी बातें समझ भी सकता है और जवाब भी दे सकता है।
बोलने में माशाल्लाह
यह तोता इंसानी आवाज़ की बिलकुल हूबहू नकल कर सकता है। मोबाइल की रिंगटोन, दरवाज़े की घंटी, या आपकी आवाज़ – सब कुछ ये आसानी से कॉपी कर सकता है। कुछ तोते तो दो-तीन भाषाओं में बातें करना भी सीख जाते हैं।
उम्र
एक सामान्य तोते की उम्र जहाँ 10-15 साल होती है, वहीं अफ्रीकी ग्रे तोता 50 से भी ज़्यादा साल जी सकता है। मतलब एक बार पाल लिया, तो ये आपकी ज़िंदगी भर का साथी बन सकता है।
इमोशनल
ये तोते भावनाओं को महसूस करते हैं। अगर आप इन्हें प्यार देते हैं, तो ये आपको पहचानते हैं और जब आप दुखी हों, तो ये आपको चुप कराने भी आ सकते हैं। लेकिन अगर इन्हें नज़रअंदाज़ किया जाए, तो ये डिप्रेशन में भी जा सकते हैं।
ट्रेनिंग में उस्ताद
अफ्रीकी ग्रे तोते को आप गिनती, रंगों की पहचान, यहां तक कि मज़ेदार ट्रिक्स भी सिखा सकते हैं। वैज्ञानिकों ने इन्हें मैथ्स और लोजिक गेम्स में भी पारंगत पाया है।
कहाँ से आता है?
इस शानदार तोते की जन्मभूमि अफ्रीका है खासकर कांगो, घाना और कैमरून के जंगल। वहीं से ये दुनियाभर में पालतू पक्षी के तौर पर मशहूर हुआ।
बिना प्यार के हो सकते हैं बीमार
अफ्रीकी ग्रे तोता पालना कोई खेल नहीं है। इसे मानसिक उत्तेजना, बातचीत और प्यार चाहिए होता है। वरना ये चिड़चिड़ा, उदास या बीमार भी हो सकता है।
खुशियों की चहचहाहट
अफ्रीकी ग्रे तोता सिर्फ एक पंछी नहीं, एक बातूनी और बुद्धिमान दोस्त है। अगर आप पक्षियों से प्यार करते हैं और उन्हें समझने का धैर्य रखते हैं, तो ये तोता आपके जीवन में खुशियों की चहचहाहट भर देगा।
इस खाने में छुपा है रंग-बिरंगे लव बर्ड्स के सेहत का राज़ छुपा, जानें पूरी डिटेल
अगर पक्षी खाना न खाएं तो क्या करें? जानें पूरी डिटेल
पक्षियों के लिए कितना फायदेमंद होता है एलोवेरा? इस तरह करें उपयोग
0 Comment