अफ्रीकी ग्रे तोता (Grey Parrot) न सिर्फ अपने सुंदर रंगों के लिए बल्कि अपनी बुद्धिमत्ता और बोलने की क्षमता के लिए भी जाना जाता है। आइए जानते हैं इस खास पक्षी के बारे में कुछ दिलचस्प बातें—

बोलने में माहिर तोता

अफ्रीकी ग्रे तोता इंसानों की आवाज की नकल करने में सबसे माहिर माना जाता है। ये तोते न केवल शब्दों को दोहराते हैं, बल्कि पूरे वाक्य और ध्वनियों की हूबहू नकल कर सकते हैं।

 सबसे बुद्धिमान पक्षी

यह तोता “पक्षियों का एल्बर्ट आइंस्टीन” कहलाता है। रिसर्च के मुताबिक, इसकी बुद्धिमत्ता एक 4 से 5 साल के बच्चे जितनी हो सकती है। यह गिनती, रंग पहचान, आकार समझना और तर्क कर सकता है।

 इंसानी दोस्ती का शौकीन

यह तोता अपने मालिक से गहरा लगाव बना लेता है और अगर उसे अकेला छोड़ दिया जाए तो वह उदास हो सकता है। इसे समय और ध्यान चाहिए, वरना यह तनाव में आ सकता है।

लंबी उम्र

अफ्रीकी ग्रे तोते की औसतन उम्र 40 से 60 साल तक हो सकती है। यदि सही देखभाल की जाए, तो यह 70 साल तक भी जीवित रह सकता है। मतलब एक बार पाल लिया, तो जीवन भर का साथ!

1000 से ज्यादा शब्दों को याद रखने की क्षमता

कुछ ग्रे तोते 1000 से ज्यादा शब्द याद रख सकते हैं। ये भावनाओं के अनुसार बोल भी सकते हैं, जैसे अगर मालिक गुस्से में है तो तोता भी उसी टोन में जवाब देगा!

6. कहां पाया जाता है?

यह तोता मुख्य रूप से अफ्रीका के घने जंगलों में पाया जाता है, खासकर कांगो, घाना, और कैमरून जैसे देशों में। इसलिए इसका पूरा नाम है – African Grey Parrot

7. क्या खाता है?

यह फल, बीज, नट्स और पत्तियों से बना संतुलित आहार पसंद करता है। पालतू तोतों को विशेष ग्रे पैलेट्स और ताजे फल दिए जाते हैं।

विलुप्ति की कगार पर

इनकी अधिक तस्करी और प्राकृतिक आवास की कमी के कारण यह पक्षी अब संकटग्रस्त प्रजातियों में गिना जाता है। इसलिए इन्हें पालतू बनाते समय कानूनी नियमों का पालन ज़रूरी है।

ये भी पढ़ें-

एक सुंदर और बुद्धिमान पक्षी…, जानें कोकटू (Cockatoo) के बारे में ख़ास बातें

Senegal Parrot:ना ज्यादा शोर, ना ज्यादा नखरे, मिलिए दुनिया के सबसे शांत और समझदार तोते से!

मौसम के बदलाव के साथ पक्षियों के खाने में क्या बदलाव करें?