How to Bathe Pigeons
How to Bathe Pigeons: गर्मियों का मौसम शुरू होते ही इंसानों के साथ-साथ पक्षियों को भी तेज़ गर्मी का सामना करना पड़ता है. खासकर कबूतर (Pigeon Care in Summer) को लू, डिहाइड्रेशन (Dehydration) और त्वचा से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में अगर आप अपने घर की छत या बालकनी में कबूतर पालते हैं, तो उन्हें समय-समय पर नहलाना बेहद जरूरी है. कबूतरों को सही तरीके से नहलाने से उनकी बॉडी टेम्परेचर (Body Temperature) कंट्रोल में रहती है और पंखों में छिपे बैक्टीरिया व परजीवी (Parasites) भी खत्म हो जाते हैं.
कबूतरों को नहलाना क्यों है जरूरी?
- शरीर की गर्मी कम होती है.
- पंखों की सफाई बनी रहती है.
- स्किन इंफेक्शन से बचाव होता है.
- परजीवी जैसे जूं-चीचड़ से राहत मिलती है.
- कबूतर एक्टिव और हेल्दी रहते हैं .
कबूतरों को नहलाने का सही तरीका
1. सही समय का करें चुनाव
कबूतरों को सुबह 7 बजे से 10 बजे के बीच नहलाना सबसे अच्छा होता है. इस समय धूप हल्की रहती है जिससे उनके पंख जल्दी सूख जाते हैं.
2. गुनगुने पानी का करें इस्तेमाल
बहुत ठंडा या बहुत गर्म पानी इस्तेमाल न करें. हल्का गुनगुना पानी कबूतरों के शरीर के लिए सुरक्षित रहता है.
3. बड़े बर्तन में पानी रखें
एक चौड़े और उथले बर्तन (Water Bowl) में पानी भरकर रख दें ताकि कबूतर खुद उसमें बैठकर नहा सकें.
4. हल्का नमक मिलाएं
पानी में एक चुटकी नमक (Salt Bath) मिलाने से पंखों में छिपे बैक्टीरिया खत्म होते हैं और स्किन इंफेक्शन का खतरा कम होता है.
5. नहलाने के बाद धूप दिखाएं
नहलाने के बाद कबूतरों को हल्की धूप में बैठने दें ताकि उनके पंख पूरी तरह सूख जाएं और उन्हें ठंड न लगे.
ये गलतियां बिल्कुल न करें
- तेज धूप में कबूतरों को न नहलाएं.
- केमिकल या साबुन का इस्तेमाल न करें.
- बार-बार नहलाने से बचें.
- गीले पंखों में बंद जगह पर न रखें.
कितने दिन में नहलाना चाहिए?
गर्मियों में हफ्ते में 2 से 3 बार कबूतरों को नहलाना पर्याप्त होता है. रोज नहलाने से उनके पंखों की नेचुरल ऑयल (Natural Oil) खत्म हो सकती है.
एक्स्ट्रा टिप्स
- पीने के लिए हमेशा साफ पानी रखें.
- छांव की व्यवस्था करें.
- दाना सुबह या शाम को दें.
यहां देखें पूरा वीडियो