Birds Bathing Tips
Birds Bathing Tips:गर्मियों का मौसम आते ही इंसानों की तरह ही पक्षियों को भी ठंडक की ज़रूरत होती है। ऐसे में अगर आप अपने घर की छत, बालकनी या बग़ीचे में पक्षियों के लिए स्नान का इंतज़ाम करते हैं, तो यह उनके लिए जीवनदायक हो सकता है।यहाँ हम कुछ आसान और असरदार टिप्स साझा कर रहे हैं जो पक्षियों के स्नान को आसान और सुरक्षित बनाएंगे ।
1. सही बर्ड बाथ का चयन करें
-
मिट्टी, सिरेमिक या सीमेंट का बर्ड बाथ सबसे बेहतर रहता है।
-
उसकी गहराई ज़्यादा ना हो – लगभग 1-2 इंच तक ही पानी हो।
2. छायादार स्थान चुनें
-
बर्ड बाथ को ऐसी जगह रखें जहाँ धूप सीधी ना पड़े, ताकि पानी ज़्यादा देर तक ठंडा बना रहे।
-
नजदीक में पेड़ या पौधे हों तो पक्षी वहां बैठकर खुद को सुखा सकते हैं।
3. साफ-सफाई ज़रूरी है
-
हर 1-2 दिन में बर्ड बाथ को अच्छे से धोकर ताज़ा पानी भरें।
-
गंदा पानी मच्छरों का घर बन सकता है, जिससे पक्षियों को नुकसान हो सकता है।
ये भी पढ़ें-बजरिगर पक्षी के बारे में खास बातें (Budgerigar)
4. गर्मियों में बर्फ के टुकड़े डालें
-
ज्यादा गर्मी हो तो बर्फ के कुछ टुकड़े डालकर पानी को ठंडा रखें।
5. दूरी और सुरक्षा
-
बर्ड बाथ को ज़मीन से ऊपर रखें ताकि बिल्लियाँ या अन्य शिकारी जानवर पक्षियों को नुकसान न पहुंचा सकें।
-
आसपास कोई तेज आवाज़ या डरावनी चीज़ न हो।
6. आकर्षक बनाएं
-
कुछ रंग-बिरंगे पत्थर या कंकड़ बर्ड बाथ में डालें जिससे पक्षी आकर्षित हों।
-
पानी के पास थोड़ी सी बाजरा या दाना भी रख सकते हैं।
एक नेक काम
पक्षियों के लिए नहाने का इंतज़ाम करना ना सिर्फ़ एक दयालुता है बल्कि यह हमारे पर्यावरण के प्रति हमारी ज़िम्मेदारी भी है।गर्मी के इस मौसम में अगर हम हर दिन 5 मिनट निकाल कर उनके लिए साफ पानी रख दें, तो सैकड़ों पक्षियों की जान बच सकती है।
ये भी पढ़ें-इस तरह पक्षियों को दें ट्रेनिंग,प्रशिक्षण के दौरान कभी ना करें ये काम