शेर, बाघ और चीता में क्या है फर्क? जानें
tiger lion cheetah difference: दुनिया में कई शक्तिशाली शिकारी जानवर हैं, लेकिन जब बात जंगल के राजा की होती है तो शेर, बाघ और चीता सबसे पहले दिमाग में आते हैं। ये तीनों बड़ी बिल्ली की प्रजातियां हैं, लेकिन इनमें कई अहम अंतर होते हैं शरीर की बनावट से लेकर शिकार करने के तरीके तक। आइए जानते हैं इन तीनों में क्या-क्या फर्क होता है।
बाघ (Tiger)
वैज्ञानिक नाम: Panthera tigris
रहने की जगह: एशिया के घने जंगल, खासकर भारत
खासियतें:
-
बाघ की शरीर पर काली धारियां होती हैं।
-
यह सबसे बड़ा और ताकतवर शिकारी है।
-
अकेला रहता है और आमतौर पर रात में शिकार करता है।
-
बाघ बहुत अच्छा तैराक होता है।
-
नर बाघ का वजन 220-300 किलोग्राम तक हो सकता है।
शेर (Lion)
वैज्ञानिक नाम: Panthera leo
रहने की जगह: अफ्रीका और भारत (गिर जंगल)
खासियतें:
-
शेर की गर्दन पर मोटी जटाएं होती हैं (केवल नर शेर में)।
-
यह झुंड में रहता है, जिसे ‘प्राइड’ कहते हैं।
-
शेरनी शिकार करती है, जबकि नर शेर सुरक्षा करता है।
-
शेर दहाड़ता बहुत जोर से है और उसकी आवाज़ 8 किलोमीटर तक सुनी जा सकती है।
चीता (Cheetah)
वैज्ञानिक नाम: Acinonyx jubatus
रहने की जगह: अफ्रीका और कुछ हिस्सों में भारत (री-इंट्रोडक्शन प्रोजेक्ट के तहत)
खासियतें:
-
चीता सबसे तेज दौड़ने वाला जानवर है (112 km/h तक की स्पीड)।
-
शरीर पर काले धब्बे होते हैं और शरीर पतला होता है।
-
यह दिन में शिकार करता है और अकेला या छोटे समूह में रहता है।
-
चीते की आवाज गुर्राने जैसी होती है, यह शेर या बाघ की तरह दहाड़ नहीं सकता।
ये भी पढ़ें
0 Comment