पालतू खरगोश कैसे पालें? जानें जरूरी सावधानियां और देखभाल के टिप्स
Rabbit: आजकल कई लोग कुत्ते-बिल्ली की जगह खरगोश पालना पसंद कर रहे हैं। यह प्यारा, शांत और बहुत ही कम देखभाल मांगने वाला जानवर होता है। लेकिन अगर आप खरगोश पालने की सोच रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातों और सावधानियों का ध्यान रखना बेहद ज़रूरी है।
1. खरगोश के लिए सुरक्षित और आरामदायक घर
-
खरगोश के लिए लकड़ी या मजबूत तार से बना पिंजरा रखें।
-
पिंजरा जमीन से थोड़ा ऊंचा हो और उसमें हवा और रोशनी का अच्छा प्रवाह हो।
-
खरगोश को दिन में कुछ समय खुले में छोड़ना चाहिए ताकि वह घूम सके।
2. खाने-पीने का सही ध्यान
-
खरगोश को हरा चारा, पालक, धनिया, गाजर, पत्तागोभी, सेब आदि दे सकते हैं।
-
पैकेट वाला रैबिट फूड भी सीमित मात्रा में दिया जा सकता है।
-
रोज साफ पानी जरूर दें। पानी की बोतल या बर्तन में ताजा पानी रखें।
3. किन चीज़ों से रखें परहेज़
-
चॉकलेट, तले-भुने या नमकीन खाद्य पदार्थ न दें।
-
अधिक मीठी चीजें देने से खरगोश बीमार हो सकता है।
4. साफ-सफाई बेहद जरूरी
-
खरगोश का पिंजरा हर दूसरे दिन साफ करें।
-
उसके सोने के स्थान में सूखा घास या कपड़ा बिछाएं जिसे समय-समय पर बदलें।
-
अगर खरगोश गंदा हो जाए तो उसे हल्के गीले कपड़े से साफ करें। कभी-कभी ही नहलाना चाहिए।
5. सेहत का रखें ध्यान
-
हर 3-6 महीने में वेट से चेकअप करवाएं।
-
यदि खरगोश खाने में रुचि न ले, सुस्त हो या पेट फूल जाए तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
-
इसके नाखून और दांत समय-समय पर ट्रिम कराना जरूरी होता है।
कैनरी पक्षी के हैरान कर देने वाले रोचक तथ्य, जानिए इस रंगीन गायक पक्षी की अनसुनी बातें
.बच्चों के साथ सावधानी
-
छोटे बच्चों को सिखाएं कि खरगोश को धीरे से पकड़ें।
-
झटके से उठाना या खींचना खरगोश को चोट पहुँचा सकता है।
जरूरी टिप्स संक्षेप में:
- रोज़ाना हरी सब्ज़ियाँ दें
- साफ पानी हमेशा उपलब्ध हो
- पिंजरे की नियमित सफाई करें
- खुले में घूमने का समय दें
- समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराएं
कमजोर हो रहे कबूतरों को ऐसे लौटाएं ताकत, जानिए सुखे का घरेलू इलाज
0 Comment