Learn how to choose a cage for birds
अगर आप घर पर पक्षी पालने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले उनके लिए एक सुरक्षित, आरामदायक और उपयुक्त पिंजरे का चुनाव करना जरूरी है। एक अच्छा पिंजरा न सिर्फ पक्षी की सेहत और मूड पर असर डालता है, बल्कि उसकी उम्र और सक्रियता को भी प्रभावित करता है। आइए जानते हैं कि पक्षियों के लिए सही पिंजरा कैसे चुनें:
1. पक्षी की प्रजाति और आकार को समझें
हर पक्षी के लिए पिंजरे की जरूरत अलग होती है। तोते, फिंच, लव बर्ड्स, कॉकटेल, कबूतर आदि के लिए उनके आकार और उड़ने की आदतों के अनुसार पिंजरा चुनना चाहिए।
टिप:
-
छोटे पक्षियों (जैसे फिंच, कैनरी) के लिए चौड़ा पिंजरा।
-
तोते जैसे चतुर और सक्रिय पक्षियों के लिए मजबूत और बड़ा पिंजरा।
2. पिंजरे का आकार और स्थान
पक्षियों को उड़ने और खेलने की जगह चाहिए। इसलिए पिंजरा ज्यादा बड़ा और चौड़ा होना चाहिए न कि सिर्फ ऊंचा।
न्यूनतम माप (एक पक्षी के लिए):
-
लंबाई: 24 से 30 इंच
-
चौड़ाई: 18 से 24 इंच
-
ऊंचाई: 24 इंच या ज्यादा
3. पिंजरे की सामग्री
पिंजरे की सामग्री मजबूत और पक्षियों के लिए सुरक्षित होनी चाहिए।
बेस्ट विकल्प:
-
स्टेनलेस स्टील (जंग नहीं लगता)
-
पाउडर कोटेड आयरन
बचें: -
प्लास्टिक के पिंजरे
-
सस्ते मेटल जिन पर लेड या जहरीला रंग हो सकता है
4. जाली की दूरी (Bar Spacing)
जाली के बीच की दूरी बहुत मायने रखती है। यदि दूरी ज्यादा हुई तो पक्षी का सिर फंस सकता है।
सुझाव:
-
छोटे पक्षियों के लिए: 0.5 इंच या उससे कम
-
मध्यम पक्षियों के लिए: 0.5 से 0.75 इंच
-
बड़े पक्षियों के लिए: 1 इंच
5. अंदर की सुविधाएं
-
बैठने के लिए पर्च (Perch): लकड़ी की हो तो बेहतर
-
फूड और वाटर डिश: आसानी से निकलने वाली और साफ होने वाली
-
खेलने के लिए टॉयज: तोते जैसे पक्षियों के लिए जरूरी
-
साफ-सफाई के लिए स्लाइडिंग ट्रे
अफ्रीकन या एशियाई हाथी कौन है ज्यादा ताकतवर, होशियार और खास? जानें
6. पिंजरे की स्थिति कहां रखें
-
सीधी धूप या बहुत ठंड वाली जगह से बचाएं
-
किचन या बहुत शोरगुल वाले स्थान से दूर रखें
-
पक्षी को लोगों के बीच रहने की आदत हो तो ड्राइंग रूम में रखें
7. सुरक्षा और लॉक सिस्टम
तोते जैसे चालाक पक्षी पिंजरे का गेट खोलने की कोशिश करते हैं। ऐसे में मजबूत लॉक जरूरी है।